बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

breaking news 22 (1)
The Hindi Post

बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

 

रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन की खबर बुधवार की रात आते ही शोक की लहर दौड़ गई.

रसड़ा विधान सभा के विधायक उमाशंकर सिंह नगरा ब्लॉक के खनवर गांव के निवासी थे. वह तीन बार से लगातार विधायक थे. वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और उनका उपचार चल रहा था.

फरवरी 2026 में उनके स्वास्थ्य को लेकर भी कई रिपोर्ट सामने आई थीं. निधन की सूचना वायरल होने के बाद रसड़ा और बलिया क्षेत्र में उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों के बीच शोक का माहौल है. विधायक उमाशंकर सिंह के निधन की पुष्टि होने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है.

प्रदेश में यह बसपा के इकलौते विधायक थे, अब बसपा का प्रदेश में कोई विधायक नहीं बचा.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!