ट्रेन में मिला लाश के टुकड़ों से भरा सूटकेस, बह रहा था खून, उड़ गए लोगों के होश
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo)
ट्रेन में मिला लाश के टुकड़ों से भरा सूटकेस, बह रहा था खून, उड़ गए लोगों के होश
चेन्नई से नई दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब यात्रियों ने एक लावारिस ट्रॉली बैग से खून रिसता हुआ देखा. साथ ही बदबू भी आ रही थी. यात्रियों की सूचना पर हरकत में आई रेलवे पुलिस ने आगरा कैंट स्टेशन पर बैग की तलाशी ली तो उसमें मानव शरीर के कटे हुए अंग मिले.
आगरा कैंट स्टेशन पर हुई बरामदगी
जीआरपी सीओ राजेश दीक्षित के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 5 बजे कंट्रोल रूम पर एक यात्री ने बोगी में रखे संदिग्ध बैग से खून बहने की सूचना दी. रेलवे पुलिस ने पहले ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेन की जांच कराने की कोशिश की लेकिन ट्रेन वहां से रवाना हो चुकी थी. इसके बाद सुबह 5:30 बजे आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर ट्रेन पहुंचते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने डिब्बे में प्रवेश किया.
#Uttarpradesh #Agra: A body has been found inside a red trolley bag in the general compartment of the Tamil Nadu Express traveling from Chennai towards Delhi. Several body parts, including the head, are missing. The body is packed in polythene. A Chennai slip is attached to the…
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) August 5, 2026
बैग खोलने पर उसमें से कटा हुआ हाथ और धड़ का हिस्सा बरामद हुआ. फोरेंसिक टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम व डीएनए परीक्षण के लिए भेजा गया.
चेन्नई से आगरा तक सीसीटीवी खंगालेगी पुलिस
पुलिस को आशंका है कि किसी की हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने और शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से टुकड़ों को बैग में भरकर ट्रेन में रख दिया गया था. मामले की तह तक पहुंचने के लिए जीआरपी और आरपीएफ की एक संयुक्त टीम चेन्नई भेजी जा रही है. पुलिस आगरा से चेन्नई के बीच पड़ने वाले सभी प्रमुख स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. साथ ही तमिलनाडु पुलिस से संपर्क कर हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की शिकायतों का ब्योरा जुटाया जा रहा है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
