घिनौनी वारदात : 67 वर्षीय सगे चाचा ने किया 14 साल की दिव्यांग से दुष्कर्म, अपने घर में…..
मुंबई | महाराष्ट्र के पुणे जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक दिव्यांग नाबालिग लड़की के साथ उसके ही रिश्तेदार द्वारा घर के अंदर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया.
दरअसल, पुणे के इंदापुर तहसील अंतर्गत आने वाले भिगवण पुलिस स्टेशन क्षेत्र से शुक्रवार को एक घिनौनी वारदात सामने आई. यहां मौजे भादलवाड़ी गांव में 14 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने उसके 67 वर्षीय सगे चाचा के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शिवाजी चंद्रकांत दणाने (उम्र 67 वर्ष) ने पीड़िता के मंदबुद्धि और नाबालिग होने का फायदा उठाते हुए अपने घर में उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए. घटना की शिकायत पीड़िता की मां मंगल तुपे ने दर्ज कराई है.
इस मामले में भिगवण पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, मामले से जुड़ी आगे की जांच भिगवण पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक सोमनाथ शेंडगे कर रहे हैं.
आईएएनएस
पुणे : घर के अंदर नाबालिग दिव्यांग से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार