“3 दिन पहली और अगले 3 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा युवक, 7वें दिन करेगा यह काम…”,  दो बीवियों वाले पति के लिए पंचायत ने सुनाया अजब फैसला, जानें पूरा मामला…

one husband two wives (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (ChatGPT)

The Hindi Post

“3 दिन एक पत्नी और 3 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा युवक, 7वें दिन करेगा यह काम…”,  दो बीवियों वाले पति के लिए पंचायत ने सुनाया अजब फैसला, जानें पूरा मामला…

 

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के दढ़ियाल क्षेत्र में दो पत्नियों के पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत ने एक अनोखा फैसला सुनाया. पंचायत के समझौते के अनुसार, पति सप्ताह के तीन-तीन दिन दोनों पत्नियों के साथ अलग-अलग बिताएगा. वहीं, सातवां दिन पति की अपनी मर्जी पर निर्भर करेगा कि वो किसके साथ रहेगा.

दरअसल, युवक की पहली शादी 14 साल पहले हुई थी जिससे उसकी दो बेटियां हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेटे की चाहत में उसने 10 साल बाद पहली पत्नी की सहमति के बिना दूसरी शादी कर ली. हालांकि, दूसरी पत्नी से भी दो बेटियां ही हुईं. इसके बाद युवक कथित तौर पर पहली पत्नी की अनदेखी कर दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा.

आर्थिक तंगी और उपेक्षा से परेशान होकर पहली पत्नी ने दढ़ियाल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद गांव के गणमान्य लोगों और परिजनों ने आपसी सहमति से पंचायत बुलाई. पंचायत ने न केवल रहने के दिन तय किए, बल्कि पहली पत्नी के भरण-पोषण के लिए सख्त आर्थिक शर्तें भी लागू की.

समझौते के तहत, पति को पहली पत्नी के घर हर महीने का राशन पहुंचाना होगा और उसे जेब खर्च के लिए प्रति सप्ताह ₹500 देने होंगे. लिखित समझौते के बाद पहली पत्नी ने पुलिस शिकायत वापस ले ली.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!