सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस, क्या बोली उनकी पत्नी गीतांजलि ?, प्रतिक्रिया आई सामने

Sonam Wangchuk

फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस, क्या बोली उनकी पत्नी गीतांजलि ?, प्रतिक्रिया आई सामने

 

नई दिल्ली | पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई. पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसके बाद अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर लिखा, “दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर पर सख्ती कर रही है. लोगों को पीट रही है और सोनम सर को जबरदस्ती ले जा रही है.” एक और पोस्ट में दिपके ने लिखा, “दिल्ली पुलिस ने मुझे पीटा है और हिरासत में रखा है.”

गीतांजलि जे अंगमो (सोनम वांगचुक की पत्नी) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं इस समय दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में हूं जहां सोनम वांगचुक को भर्ती कराया गया है. मेरी, उनके परिवार की और पिछले 20 दिनों से उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे उनके डॉक्टरों की सहमति के बिना उन्हें मौखिक (Orally) या नस के जरिए (Intravenous) कुछ भी नहीं दिया जाना चाहिए.”

पत्रकारों से बातचीत करते हुए नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा, “माननीय उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट) के आदेशों के अनुपालन में, उनके स्वास्थ्य की स्थिति और चिकित्सीय परामर्श के आधार पर, सोनम वांगचुक को आवश्यक उपचार हेतु एक उपयुक्त सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है जहां वह वर्तमान में डॉक्टरों की निरंतर देखरेख में हैं.”

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी काम में रुकावट न डालें और अधिकारियों के साथ सहयोग करें.

 

 

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस; डीसीपी ने दी अपडेट, अभिजीत दिपके ने कहा- जबरदस्ती उठाया गया


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!