ट्रेन से कूदकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने घेरा, जवाबी फायरिंग में दोनों ढेर
सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: आईएएनएस)
ट्रेन से कूदकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने घेरा, जवाबी फायरिंग में दोनों ढेर, BIG NEWS
इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी में डॉक्टर से चेन लूट की वारदात के फरार आरोपियों की तलाश में इटावा एसओजी टीम फिरोजाबाद के शिकोहाबाद पहुंची थी। शुक्रवार को बदमाशों ने टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में एसओजी के दो सिपाही डेविड चौहान और पुष्पेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही इटावा के एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बता दें कि इकदिल क्षेत्र में तीन जुलाई को सर्जन डॉ. रविंद्र सिंह पाल से मार्निंग वॉक के दौरान सोने की चेन लूटने वाले गिरोह के एक आरोपी को इकदिल पुलिस पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि दो आरोपी फरार थे।
घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया
उनकी तलाश में एसओजी और क्राइम ब्रांच की टीम लगातार दबिश दे रही थी। गोपनीय सूचना मिली कि दोनों बदमाश गाजियाबाद से झारखंड जा रही संबलपुर एक्सप्रेस में सवार हैं। इसके बाद इटावा की एसओजी टीम शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची और ट्रेन में घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। बताया गया कि खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली से मारा गया
जवाबी कार्रवाई के बीच दोनों सिपाहियों को गोली लग गई। इसके बाद बदमाश स्टेशन के पास स्थित एक गांव की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही फिरोजाबाद पुलिस, एसओजी और भारी पुलिस बल ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली से मारा गया।
