अमेरिका और ईरान में छिड़ी जंग का कीमती धातुओं पर असर ! कहां पहुंची कीमतें ?

GOLD SILVER

सांकेतिक तस्वीर / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

अमेरिका और ईरान में छिड़ी जंग का कीमती धातुओं पर असर ! कहां पहुंची कीमतें ?

मुंबई | अमेरिका-ईरान में संघर्ष बढ़ने से सोने और चांदी में सोमवार को बिकवाली देखने को मिली. इससे दोनों कीमती धातुओं के दाम करीब 2 प्रतिशत तक कम हो गए हैं.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 अगस्त 2026 के कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,43,478 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 845 रुपए या 0.58 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,42,633 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुले.

सुबह 9:48 बजे तक यह 1,414 रुपए या 0.99 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,42,064 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था.

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,41,557 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,43,478 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है.

सोने के साथ चांदी में भी गिरावट देखने को मिली.

चांदी का 4 सितंबर 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,22,664 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 4,016 रुपए या 1.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,18,648 रुपए प्रति किलो पर खुला.

खबर लिखे जाने तक यह 4,188 रुपए या 1.88 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,18,476 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रहा था.

चांदी ने अब तक के कारोबार में 2,17,277 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,22,664 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ है.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखी जा रही है. कॉमेक्स पर सोना 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,061 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.58 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 58 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.

जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी में बिकवाली की वजह अमेरिका-ईरान में संघर्ष बढ़ने से डॉलर इंडेक्स का मजबूत होना है, जो 100.90 पर पहुंच गया है.

डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी मुद्रा डॉलर की दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं- यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक- के मुकाबले उसकी स्थिति को दर्शाता है.

कमर्शियल जहाजों पर हमलों के जवाब में अमेरिकी सेना की ओर से ईरान पर ताजा स्ट्राइक के बाद मध्य पूर्व क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

वहीं, इन हमलों के बाद ईरान भी आक्रामक रुख अपनाए हुए है और कुवैत, बहरीन तथा जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है.

IANS

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!