सिंधु जल संधि पर भारत के कड़े रुख से पाकिस्तान में खलबली, बिलावल भुट्टो ने भारत को ऐसे दी चेतावनी, क्या कहा ?

Bilawal Bhutto (1) (1)

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पीपीपी प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

“पानी रोका तो परमाणु हमला करेंगे…”, पाकिस्तान की तरफ से शांतिदूत का चोला पहनकर भारत को किसने दी गीदड़भभकी ?

 

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक बार फिर भारत को सिंधु जल संधि को लेकर चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि भारत नदी (के पानी) को “हथियार” की तरह इस्तेमाल कर रहा है. यह पाकिस्तान को किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है.

भुट्टो ने कहा, “सिंधु नदी पाकिस्तान की जीवनरेखा है. इसे किसी दबाव का माध्यम या सौदेबाजी का हथियार नहीं बनाया जा सकता. अगर हमारी इस जीवनरेखा को गले का फंदा बनाने की कोशिश हुई तो इसे पाकिस्तान के अस्तित्व के लिए खतरा माना जाएगा. यह संदेश भारत तक पहुंचना चाहिए.”

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने सिंधु जल संधि के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन नहीं किया है. उनका कहना था कि पानी जैसे प्राकृतिक संसाधन को हथियार बनाना बेहद खतरनाक कदम है.

भुट्टो ने कहा, “हम शांति चाहते हैं लेकिन सम्मान के साथ. हम बातचीत चाहते हैं लेकिन कानून के दायरे में. हम साथ रहना चाहते हैं लेकिन किसी के आगे झुककर नहीं.”

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने पानी, अपने लोगों, सिंधु जल संधि, अपनी संप्रभुता और अपने भविष्य की रक्षा करेगा.

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसद्दिक मलिक ने भी भारत को चेतावनी देते हुए कहा था कि “जो भी हमारे पानी को छूने की कोशिश करेगा, उसके हाथ काट दिए जाएंगे.”

यह बयान 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि को लेकर बढ़े तनाव के बीच आया है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!