‘शादी से पहले ही पता था वो हेयर पैच लगाता है’: केतन के पिता का बड़ा दावा- सिया का परिवार सब जानता था, यह कत्ल की वजह …..

Ketan father Vishal Agarwal (1) (1)

मीडिया से बात करते हुए केतन के पिता विशाल अग्रवाल (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

‘शादी से पहले ही पता था वो हेयर पैच लगाता है’: केतन के पिता का बड़ा दावा- सिया का परिवार सब जानता था, यह कत्ल की वजह …..

 

पुणे | बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक नई जानकारी सामने आई है. केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने शुक्रवार को मीडिया के सामने एक खुलासा किया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनके बेटे की मंगेतर और मुख्य आरोपी सिया गोयल तथा उसका परिवार पहले से ही यह जानते थे कि केतन ‘हेयर पैच’ (Hair Patch) का इस्तेमाल करता था. विशाल अग्रवाल का तर्क है कि जब यह बात शादी से पहले ही उनके संज्ञान में थी तो यह हत्या की वजह बिल्कुल भी नहीं हो सकती.

पुलिस की जांच के बीच पीड़ित पिता के इस बयान ने अब नए सवाल खड़े कर दिए हैं, जिससे यह साफ होता है कि वारदात के पीछे की असल वजह हेयर पैच छुपाने जैसा कोई विवाद नहीं, बल्कि कोई गहरी साजिश या सिया और उसके प्रेमी का खौफनाक इरादा था.

पुणे के पास ऐतिहासिक लोहागढ़ किले में हुई केतन अग्रवाल की कथित हत्या के मामले में पुलिस पहले ही उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर चुकी है.

इस संबंध में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस पूरे मामले की सुनवाई ‘फास्ट-ट्रैक कोर्ट’ (त्वरित न्यायालय) में चलाई जाएगी.

न्याय व्यवस्था पर अपना पूरा भरोसा जताते हुए पीड़ित पिता ने कहा, “मुख्यमंत्री फडणवीस जी ने मुझे व्यक्तिगत रूप से आश्वासन दिया है कि वह इस मामले पर खुद नजर रखेंगे. इस केस को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में भेजा जाएगा ताकि दोषियों को जल्द से जल्द उनके किए की सख्त सजा मिल सके.”

उन्होंने कहा, “मैंने आरोपियों के लिए मृत्युदंड (फांसी की सजा) की मांग की है.”

जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि क्या इस मामले की जांच SIT करेगी तो उन्होंने जवाब दिया, “मुझे जानकारी मिली है कि इस मामले की तहकीकात के लिए पहले ही एक एसआईटी (SIT) का गठन किया जा चुका है.”

केतन द्वारा ‘हेयर पैच’ का इस्तेमाल किए जाने की खबरों के बीच उनके पिता ने स्पष्ट करते हुए कहा, “केतन एक छोटा सा हेयर पैच लगाता था लेकिन इस बात की जानकारी उन्हें (सिया और उसके परिवार को) पहले से ही दे दी गई थी. पर क्या यह किसी के बच्चे की जान लेने की वजह हो सकता है? अगर वह (सिया) उसे पसंद नहीं करती थी तो वह बड़ी आसानी से शादी के लिए मना कर सकती थी.”

इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कि ट्रेकिंग (किला घूमने) करने का विचार सिया का नहीं बल्कि केतन का था, विशाल अग्रवाल ने कहा, “यह बात तो जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगी. लेकिन मेरी जानकारी के मुताबिक, सिया ही ट्रेकिंग पर जाना चाहती थी.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे न तो सिया की शराब पीने की आदतों के बारे में कुछ पता था और न ही चेतन चौधरी के साथ उसकी दोस्ती की कोई जानकारी थी.”

 

IANS/Hindi Post Dot In

‘शादी से पहले ही पता था वो हेयर पैच लगाता है’: केतन के पिता का बड़ा दावा- सिया का परिवार सब जानता था, यह कत्ल की वजह बिल्कुल नहीं हो सकती

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!