ममता बनर्जी को बड़ा झटका, टीएमसी के तीन बैंक खाते फ्रीज, जमा है इतने रूपए
फोटो: आईएएनएस
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, टीएमसी के तीन बैंक खाते फ्रीज, जमा है इतने रूपए
विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त झेलने वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पार्टी के भीतर मचे आंतरिक घमासान के बीच अब टीएमसी के तीन बैंक खातों से पैसे निकालने पर रोक लगा दी गई है. निजी क्षेत्र के एक बैंक में TMC के इन तीन खातों में लगभग 440 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि जमा है. यह कार्रवाई पार्टी के ही बागी विधायकों की शिकायत और पैसों के स्रोतों की जांच की मांग के बाद की गई है.
दलीय वर्चस्व और पैसों के सोर्स पर जंग
पार्टी के वित्तीय और सांगठनिक नियंत्रण को लेकर इस समय पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास और विपक्ष के नेता रिताब्रता बनर्जी के गुटों के बीच टकराव चल रहा है. इसी खींचतान के बीच, रिताब्रता बनर्जी समर्थक 10 बागी विधायकों ने बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय के साइबर अपराध पुलिस थाने में खातों को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने और विस्तृत जांच की मांग की है.
बागी विधायकों ने अपनी शिकायत में खातों में जमा करोड़ों रुपये के वैध होने पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने जांचकर्ताओं से आग्रह किया है कि यह पता लगाया जाए कि क्या यह धनराशि वैध व्यापारिक या राजनीतिक स्रोतों से प्राप्त हुई है या फिर यह सार्वजनिक धन के दुरुपयोग और घोटालों जैसी अवैध गतिविधियों से अर्जित की गई है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
