तृणमूल कांग्रेस के बागी 20 सांसदों से जुड़ी बड़ी खबर आई सामने

ABHISHEK BENARJEE

टीएमसी के महासचिव और लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

तृणमूल कांग्रेस के बागी 20 सांसदों से जुड़ी बड़ी खबर आई सामने

 

कोलकाता | तृणमूल कांग्रेस (TMC) के महासचिव अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी के चार सांसदों (तीन लोकसभा और एक राज्यसभा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पार्टी से बगावत कर त्रिपुरा की ‘नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया’ (NCPI) में शामिल होने वाले 20 बागी सांसदों को अयोग्य घोषित (Disqualify) करने की मांग की.

अभिषेक बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने और प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों ने स्पीकर को 20 अलग-अलग याचिकाएं सौंपी हैं. उन्होंने बागी सांसदों के कदम को पूरी तरह असंवैधानिक बताते हुए कहा कि अगर उन्हें टीएमसी से कोई समस्या थी तो वे पार्टी छोड़ सकते थे लेकिन पहले उन्हें लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देना चाहिए और लोकतांत्रिक तरीके से दोबारा चुनाव लड़ना चाहिए.

दलबदल विरोधी कानून (10वीं अनुसूची) का हवाला

टीएमसी प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष के सामने संविधान की 10वीं अनुसूची (Anti-Defection Law) का हवाला देते हुए मुख्य तर्क रखे. उन्होंने कहा –

• टिकट देने वाली मूल पार्टी की सदस्यता स्वेच्छा से छोड़ने पर संबंधित जनप्रतिनिधि की सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाती है.
• संविधान के तहत दो-तिहाई सदस्यों द्वारा किसी अन्य दल में ‘विलय’ (Merger) का प्रावधान पूरी राजनीतिक पार्टी पर लागू होता है, न कि केवल उसके विधायी या संसदीय विंग (Parliamentary Wing) पर.

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में चार बार की सांसद काकोली घोष दस्तीदार और शताब्दी रॉय के नेतृत्व में टीएमसी के 20 सांसदों ने बगावत कर दी थी. शुरुआत में लोकसभा के भीतर ही बागी गुट के रूप में रहने का फैसला करने के बाद, इसी महीने उन्होंने ‘एनसीपीआई’ में शामिल होने का औपचारिक एलान किया था.

ग़ौरतलब है कि लोकसभा में टीएमसी के कुल 27 सदस्य हैं, जबकि उत्तर 24 परगना जिले की बशीरहाट सीट सितंबर 2024 में सांसद हाजी शेख नूरुल इस्लाम के निधन के बाद से खाली चल रही है.

IANS/Hindi Post Dot In

 

20 बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग को लेकर स्पीकर से मिले अभिषेक बनर्जी

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!