पुरुष मित्र के साथ शॉपिंग करने पहुंची थी महिला, वहां पहुंच गया उसका पति भी, फिर बीच बाजार जमकर चले लात-घूसें….
पुरुष मित्र के साथ शॉपिंग करने पहुंची थी महिला, वहां पहुंच गया उसका पति भी, फिर बीच बाजार जमकर चले लात-घूसें….
नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र स्थित बरौला में एक महिला को उसके पुरुष मित्र के साथ देखकर उसका पति भड़क गया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि बीच सड़क पर ही जमकर लात-घूंसे चलने लगे और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला के पति और उसके पुरुष मित्र के बीच सड़क पर जमकर हाथापाई हुई. इस दौरान बीच-बचाव करने आए कुछ स्थानीय लोगों ने भी महिला के पुरुष मित्र के साथ मारपीट कर दी जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ इकट्ठा हो गई. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ज़ूडियो शोरूम के अंदर #पति ने #पत्नी को #प्रेमी के साथ पकड़ा, सरेआम हुई मारपीट का #वीडियो_वायरल।#Noida#Zudio#Kalesh#ViralVideo#ExtramaritalAffair#Shockingincident#largecrowd#NoidaIncident#ZudioStore#NCRNews#PublicConfrontation#NewsFlash@noidapolice@Uppolice pic.twitter.com/DEfjFab1gG
— Goldy Srivastav (@GoldySrivastav) June 6, 2026
घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-49 पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले आई. मामले में नोएडा पुलिस के मीडिया सेल ने बताया कि 5 जून को बरौला से मारपीट की यह घटना सामने आई थी. इसके बाद पीड़िता की तहरीर (शिकायत) के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.
“Pati, Patni aur Woh” Kalesh at Sector 49, Noida 🚨 pic.twitter.com/nzRdCL1Fgx
— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) June 6, 2026
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के पति और उसके पुरुष मित्र, दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है फिलहाल मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
