अन्नामलाई के बाद बीजेपी के दो और नेताओं ने पद से दिया इस्तीफा
अन्नामलाई के बाद बीजेपी के दो और नेताओं ने पद से दिया इस्तीफा
केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में आज (शुक्रवार, 5 जून को) डबल झटका लगा है. पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई के इस्तीफे की घोषणा के घंटे भर बाद ही बीजेपी के राज्य उपाध्यक्ष करुणा नागराजन और पार्टी की राज्य सचिव सुमति वेंकटेश ने भी अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. दोनों नेताओं ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है. नागराजन और वेंकटेश ने शुक्रवार को BJP से अपने इस्तीफे की पुष्टि की है. BJP के पूर्व तमिलनाडु उपाध्यक्ष कारू नागराजन ने अब अन्नामलाई की नई राजनीतिक पार्टी में शामिल होने का इरादा जताया है. हालांकि सुमति ने अभी अपने अगले कदम का ऐलान नहीं किया है.
Chennai, Tamil Nadu: After K. Annamalai’s arrival, BJP State Secretary, Sumathi Venkatesh says, ”I am the State Secretary, State Secretary Sumathi Venkatesh. I have resigned from my parent body position..” pic.twitter.com/C2PuTI80sC
— IANS (@ians_india) June 5, 2026
इन तीन इस्तीफों के बाद राज्य में पैर जमाने की कोशिश कर रही भगवा पार्टी को करारा झटका लगा है. बता दें कि इससे पहले अपनी आक्रामक राजनीतिक शैली के कारण लोकप्रियता हासिल करने वाले और द्रविड़ दलों को सीधे चुनौती देने वाले के. अन्नामलाई ने भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया. अन्नामलाई ने कहा कि उनके लक्ष्य बड़े हैं और नये समावेशी एजेंडे के तहत अधिक लोगों को साथ लेकर चलना होगा. उन्होंने घोषणा की कि वह नया राजनीतिक दल बनाएंगे और तमिलनाडु में अगला चुनाव लड़ेंगे.
