ममता बनर्जी के घर पर हुई पार्टी की अहम बैठक, लिए गए ये बड़े फैसले

mamata banerjee 22334411 IANS (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

ममता बनर्जी के घर पर हुई पार्टी की अहम बैठक, लिए गए ये बड़े फैसले

 

कोलकाता | तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को घोषणा कि उनके भतीजे और लोक सभा सांसद अभिषेक बनर्जी पार्टी के महासचिव बने रहेंगे.

राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ’ब्रायन और डोला सेन को पार्टी का उप-महासचिव नियुक्त करने की घोषणा भी की गई. राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस कदम का सीधा मतलब यह है कि अभिषेक बनर्जी अब संगठन से जुड़े फैसले अकेले या एकतरफा नहीं ले पाएंगे.

इसके साथ ही, तृणमूल कांग्रेस की पश्चिम बंगाल प्रदेश इकाई का पूरी तरह से पुनर्गठन किया गया है.

पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सुब्रत बख्शी, जो उम्र संबंधी बीमारियों के कारण काफी समय से इस पद से राहत चाह रहे थे, उन्हें जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है. उनकी जगह पश्चिम बंगाल की पूर्व राज्य वित्त मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चंद्रिमा भट्टाचार्य को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

पार्टी की लोकसभा सदस्य साज्दा अहमद, राज्यसभा सदस्य ममता बाला ठाकुर, विधायक नयन बंदोपाध्याय और वरिष्ठ नेता स्वैत खोंडकर को पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

बाबर अली, पुलक रॉय, आशिमा पात्रा, अरूप विश्वास और राजीव बनर्जी को प्रदेश महासचिव बनाया गया है. आशिमा पात्रा वर्तमान में टीएमसी की विधायक हैं.

ज्योतिप्रिय मल्लिक, डॉ. राणा चटर्जी, बिदेश बोस, त्रिणांकुर भट्टाचार्य, जया दत्ता, तापस चटर्जी, वसुंधरा गोस्वामी और गौतम देव को पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस की राज्य समिति के कार्यकारी सदस्यों के रूप में नियुक्त किया गया है.

अभिनेत्री से नेता बनीं पार्टी की लोकसभा सांसद सायोनी घोष को युवा मोर्चा (TMC Youth Wing) का अध्यक्ष और पूर्व विधायक मधुरिमा ठाकुर को महासचिव नियुक्त किया गया है.
वहीं, लोकसभा सांसद माला रॉय को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है.

इसके अलावा, प्रियंका अधिकारी को छात्र मोर्चा का महासचिव और पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री मलय घटक को पार्टी के श्रमिक संघ (Trade Union Wing) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

बेचाराम मन्ना और पूर्णेंदु बोस को पार्टी के किसान और खेत मजदूर मोर्चे की कमान सौंपी गई है. चंद्रिमा भट्टाचार्य, कल्याण बनर्जी, मदन मित्रा और कुणाल घोष पार्टी के प्रवक्ता बने रहेंगे. वर्त्तमान में मदन मित्रा और कुणाल घोष पार्टी के विधायक हैं.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!