बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: यूपी में 6 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, सौंपी गई नई और अहम जिम्मेदारियां

IPS TRANSFER

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: यूपी में 6 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, सौंपी गई नई और अहम जिम्मेदारियां

 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 6 वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों का तबादला कर दिया.

इस बदलाव के तहत 2007 बैच के आईपीएस रवि शंकर छवि को पुलिस महानिरीक्षक (लोक शिकायत), मुख्यालय पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात किया गया है. वह इससे पहले मुख्यालय में प्रतीक्षारत थे.

वहीं, 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी यमुना प्रसाद को पीटीएस मुरादाबाद के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) पद से हटाकर कानपुर परिक्षेत्र का नया पुलिस उपमहानिरीक्षक नियुक्त किया गया है.

कानपुर परिक्षेत्र के डीआईजी पद पर तैनात रहे 2010 बैच के हरीश चंदर को अब पुलिस उपमहानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन (लखनऊ) की जिम्मेदारी दी गई है.

इसके अतिरिक्त, पीटीएस मेरठ की प्रधानाचार्य/डीआईजी पूनम (2010 बैच) का तबादला कर उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक, मिर्जापुर परिक्षेत्र बनाया गया है.

साथ ही, सीआईडी लखनऊ के डीआईजी अशोक कुमार चतुर्थ को स्थानांतरित करते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र (गोंडा) की कमान सौंपी गई है.

इसी क्रम में, भ्रष्टाचार निवारण संगठन के डीआईजी पद पर कार्यरत रहे 2012 बैच के आईपीएस सचिन्द्र पटेल को अब अपर पुलिस आयुक्त (अपर पुलिस कमिश्नर), पुलिस कमिश्नरेट आगरा के पद पर तैनात किया गया है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन


The Hindi Post
error: Content is protected !!