‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर सोनम वांगचुक ने दी प्रतिक्रिया, क्या है उनकी राय ?

Sonam Wangchuk 2233 (1) (1)

सोनम वांगचुक (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर सोनम वांगचुक ने दी प्रतिक्रिया, क्या है उनकी राय ?

 

देश में इन दिनों एक अजीब लेकिन दिलचस्प ऑनलाइन आंदोलन चल रहा है जिसका नाम है “कॉकरोच आंदोलन”. इसे चलाने वाले खुद को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ यानी CJP कहते हैं. इस आंदोलन को अब मशहूर एनवायरनमेंटलिस्ट और एजुकेशनिस्ट सोनम वांगचुक का भी समर्थन मिल गया है. उन्होंने खुद को ‘आनरेरी कॉकरोच’ बताया है और सरकार से कहा है कि युवाओं की आवाज दबाने की बजाय उनकी बात सुनी जाए.

सोनम वांगचुक ने इस आंदोलन का खुलकर समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि वो इस आंदोलन से बहुत प्रभावित हैं. उन्होंने कहा. ‘मुझे बहुत खुशी है. हमारे युवाओं का इस तरह का क्रिएटिव एक्सप्रेशन न तो चिंता की बात है और न ही डर की बात.’

जब उनसे पूछा गया कि क्या वो इस आंदोलन के मेंबर बनेंगे, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया. उन्होंने कहा, “मैं मेंबर बनने के लायक नहीं हूं क्योंकि न तो मैं बेरोजगार हूं और न ही आलसी हूं. तो दुर्भाग्य से मैं मेंबर नहीं बन सकता. लेकिन मैं खुद को ‘आनरेरी कॉकरोच’ मानता हूं.”

वांगचुक ने सरकार को साफ संदेश दिया कि इस आंदोलन को दबाने की कोशिश न की जाए. उन्होंने कहा, “सरकार को यह मैसेज लेना चाहिए. मैसेंजर को मत मारो. अगर हम मैसेंजर को मारते हैं तो मैसेज खत्म नहीं होगा.”

उन्होंने इसे अखबारों के कार्टूनिस्ट से जोड़ते हुए समझाया. उनका कहना था कि जैसे कोई किसी कार्टूनिस्ट को इसलिए गोली नहीं मारता कि उसने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री या रक्षा मंत्री का कैरिकेचर बना दिया. उसी तरह यह भी व्यंग्य है. इसे फीडबैक की तरह देखना चाहिए.

वांगचुक ने कहा कि नेपाल का उदाहरण देते हुए बताया कि जब वहां इंटरनेट बंद किया गया और क्रिएटिव एक्सप्रेशन को रोका गया, तो युवा सड़कों पर आ गए और हिंसा हुई. उनका कहना था कि नेपाल में हिंसा बिना वजह नहीं हुई थी. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऑनलाइन अकाउंट बंद किए जाते रहे तो यह गुस्सा कहीं भी जा सकता है.

वांगचुक ने इस बात की तारीफ की कि भारत के युवाओं ने सड़कों पर पत्थर उठाने की बजाय डिजिटल क्रिएटिविटी को चुना. उनका कहना था, “मुझे बहुत खुशी है कि भारत के युवाओं ने अपनी नाराजगी को इतने क्रिएटिव तरीके से सामने रखा. दूसरे देशों में जैसे सड़कों पर पत्थरबाजी होती है, वैसा नहीं किया.” उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें ही भारत को विश्वगुरु बनाती हैं.

वांगचुक ने पेपर लीक के मुद्दे को बहुत गंभीरता से लिया. उनका कहना था कि यह उठाया जाना बिल्कुल सही है. उन्होंने कहा कि किसी भी देश में मंत्री इस तरह के मुद्दों पर इस्तीफा दे देते हैं. इन्हें दबाने की बजाय इनका मैसेज लिया जाना चाहिए.


The Hindi Post
error: Content is protected !!