वीडी सतीशन ने ली केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक लेकिन नहीं है कार

V D Satheesan

केरल के नए मुख्यमंत्री के रुप में पद की शपथ लेते वीडी सतीशन / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

वीडी सतीशन ने ली केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक लेकिन नहीं है कार

 

नई दिल्ली | केरल के नए मुख्यमंत्री के रुप में वीडी सतीशन ने पद की शपथ ले ली है. तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई.

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए.

वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण के साथ ही केरल में सीपीआई(एम) के दिग्गज नेता पिनाराई विजयन के एक दशक लंबे शासन का औपचारिक रूप से अंत हो गया. कांग्रेस की राज्य की सत्ता में 15 साल बाद वापसी हुई है.

वहीं बात अगर वीडी सतीशन की संपत्ति की करें तो चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है. उनके ऊपर करीब 41.45 लाख रुपये का कर्ज है.

राज्य की लॉ यूनिवर्सिटी से वकालत में ग्रेजुएट डिग्री हासिल करने वाले वीडी सतीशन ने केरल चुनाव 2026 के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया था. इसमें उन्होंने अपनी नेटवर्थ 6.65 करोड़ रुपये घोषित की थी. इसमें पत्नी और खुद के पास उन्होंने 73 हजार रुपये की नकदी दिखाई थी. साथ ही बताया गया था कि उनके अलग-अलग बैंक खातों में 73.62 लाख रुपये डिपॉजिट हैं.

वीडी सतीशन के पास करोड़ों की संपत्ति होने के बाद भी खुद की कोई कार नहीं है. इसके अलावा NSC या पोस्टल सेविंग के साथ ही कोई भी एलआईसी पॉलिसी उनके पास नहीं है. इस बीच उन्होंने शेयर-बॉन्ड में 25 हजार रुपये का निवेश किया है.

मायनेता.कॉम पर मौजूद उनके चुनावी एफिडेबिट को देखें, तो उन्होंने अपने पास 35 ग्राम गोल्ड बताया था. इसके अलावा उनकी पत्नी के पास 1128 ग्राम सोना होने की जानकारी दी गई थी. इस तरह से वीडी सतीशन की कुल चल संपत्ति करीब 2.37 करोड़ रुपये की बताई गई है.

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके नाम पर कोई खेती योग्य जमीन नहीं है, जबकि पत्नी के नाम पर 61 लाख रुपये की एग्रीकल्चर लैंड है.

इसके अलावा सतीशन और उनकी पत्नी के नाम पर कुल 3 करोड़ रुपये की नॉन एग्रीकल्चर लैंड दर्ज है. इसके अलावा रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज की बात करें, तो केरलम के नए मुख्यमंत्री के नाम पर 25 लाख रुपये कीमत का घर है.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!