लखनऊ में सनसनी: छपरा से आई गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिला युवती का सिरकटा शव, बैग खोलते ही उड़े होश क्योंकि उसमें था…
लखनऊ में सनसनी: छपरा से आई गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिला युवती का सिरकटा शव, बैग खोलते ही उड़े होश क्योंकि उसमें था…..
लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां छपरा (बिहार) से चलकर लखनऊ पहुंची गोमतीनगर एक्सप्रेस ट्रेन की स्लीपर बोगी में एक अज्ञात युवती का सिरकटा शव मिलने से हड़कंप मच गया. हत्यारे ने पहचान छुपाने के लिए शव के टुकड़े कर उन्हें एक बक्से और बैग में छिपा दिया था.
सफाईकर्मी की मुस्तैदी से खुला राज
जानकारी के अनुसार, रविवार (17 मई) को जब ट्रेन लखनऊ स्टेशन पर रुकी, तब एक सफाईकर्मी बोगियों की सफाई कर रहा था. इसी दौरान S-1 कोच (बोगी संख्या 217570) में लावारिस हालत में रखे एक बड़े बक्से और बैग पर उसकी नजर पड़ी. स्थिति संदिग्ध लगने पर उसने तुरंत इसकी सूचना रेलवे के उच्च अधिकारियों को दी.
#WATCH | Lucknow, UP | Lucknow Railways SP Rohit Mishra says, “During a routine check on a train which runs from Chhapra via Gorakhpur to Gomti Nagar, railway staff discovered a box and a bag in the sleeper coach. Upon notification, the station master was informed, who further… pic.twitter.com/w9jOhEywf7
— ANI (@ANI) May 18, 2026
बक्से में धड़ और बैग में मिले हाथ-पैर
सूचना मिलते ही जीआरपी (GRP), आरपीएफ (RPF) और फॉरेंसिक फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस की मौजूदगी में जब ट्रेन के भीतर रखे बक्से को खोला गया तो उसमें करीब 30 से 35 वर्षीय युवती का सिर्फ धड़ बरामद हुआ. वहीं, पास में ही रखे दूसरे बैग को खोलने पर पुलिस के भी होश उड़ गए. उस बैग के भीतर एक पॉलीथीन में पैक युवती के हाथ और पैर छिपा के रखे थे. मृतका का सिर अब तक बरामद नहीं हो सका है.
शिनाख्त की कोशिशें तेज, पुलिस टीमें गठित
जीआरपी द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, गाड़ी संख्या 15114 गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिले इस शव की शिनाख्त (पहचान) कराने के लिए तमाम माध्यमों से प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया (पंचायतनामा) पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है. अज्ञात मृतका की पहचान करने और इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करने के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन कर उन्हें रवाना किया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
