तरबूज के साथ खतरनाक है इन चीजों का कॉम्बिनेशन, जान लें खाने के नियम, भूल कर भी करें ये गलती

MELON N WATER MELON

सांकेतिक तस्वीर / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

तरबूज के साथ खतरनाक है इन चीजों का कॉम्बिनेशन, जान लें खाने के नियम, भूल कर भी करें ये गलती

 

नई दिल्ली | मई की इस चिलचिलाती गर्मी में जो सबसे ज्यादा भारत में खाया जाता है, वह है खरबूजा और तरबूज. ये शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं और पानी की कमी नहीं होने देते, लेकिन इन फलों को गलत चीजों के साथ खाने से फायदा होने के बजाय नुकसान हो सकता है.

आयुर्वेद में कुछ चीजों को ‘विरुद्ध आहार’ कहा गया है, यानी ऐसी चीजें जिन्हें एक साथ खाने से पाचन बिगड़ सकता है. तरबूज या खरबूजे के साथ दूध, दही या अन्य डेयरी उत्पाद नहीं खाने चाहिए. ऐसा करने से पाचन क्रिया धीमी हो सकती है और गैस, भारीपन या पेट दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं.

इसी तरह जलयुक्त फलों के साथ तले-भुने खाद्य पदार्थ खाना भी नुकसानदायक माना जाता है. गर्मियों में शरीर पहले से ही गर्म रहता है और अगर ऐसे समय में भारी और ऑयली खाना खाया जाए तो अपच, एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या बढ़ सकती है.

भारी भोजन या ज्यादा अनाज के साथ भी तरबूज और खरबूजा खाने से बचना चाहिए. इससे पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और शरीर में सुस्ती, भारीपन और असहजता महसूस हो सकती है.

इसके अलावा, बहुत ठंडे पेय या आइस्ड ड्रिंक्स के साथ इन फलों का सेवन भी सही नहीं माना जाता. इससे आंतों की प्राकृतिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और दस्त या पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. आयुर्वेद के अनुसार, तरबूज या खरबूजे जैसे जलयुक्त फलों को हमेशा अकेले या फिर समान प्रकृति वाले फलों के साथ खाना बेहतर होता है. इससे शरीर को पोषण भी सही तरीके से मिलता है और पाचन भी अच्छा रहता है.

अगर आपको तरबूज या खरबूजा पसंद नहीं है या किसी वजह से आप नहीं खा सकते तो गर्मी के मौसम में नारियल पानी, बेल का शरबत, नींबू पानी और छाछ जैसी चीजें शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करती हैं. साथ ही, पर्याप्त आराम और संतुलित खानपान भी जरूरी है.

IANS

तरबूज-खरबूजे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बिगड़ सकता है पाचन


The Hindi Post
error: Content is protected !!