NEET परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन होगा एग्जाम
NEET परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन होगा एग्जाम
देशभर में 03 मई को आयोजित नीट यूजी की परीक्षा को रद कर दिया गया था. परीक्षा में लगभग 23 लाख से ज्यादा छात्रों मे भाग लिया था. नीट यूजी परीक्षा रद होने के बाद से ही परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का एक ही सवाल था. क्या नीट परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जाएगी. हालांकि नीट यूजी परीक्षा से संबंधित अब एनटीए की ओर से आधिकारिक तिथि की घोषणा कर दी गई है. ऐसे में जो छात्र नीट यूजी री-एग्जाम में शामिल होने वाले हैं उन सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अब परीक्षा की तैयारी को ओर तेज कर दें.
कब होगी परीक्षा
एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना के तहत नीट यूजी की परीक्षा 21 जून को देशभर में आयोजित कराई जाएगी. इसके साथ ही एनटीए की ओर से अगले कुछ दिनों में एडमिट कर्ड जारी करने से संबंधित तिथि की भी घोषणा कर दी जाएगी. परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
क्या दोबारा रजिस्ट्रेशन करवाना होगा
एनटीए के मुताबिक, जो छात्र NEET UG Re-Exam में भाग लेने वाले हैं उन छात्रों को परीक्षा में शामिल होने के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा. इसके साथ ही छात्रों को रजिस्ट्रेशन फीस भी जमा नहीं करनी होगी.
