दिल्ली: चलती बस में महिला से गैंगरेप, जैसे ही महिला ने टाइम पूछा वैसे ही…

RAPE

सांकेतिक तवसीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

चलती बस में महिला से गैंगरेप, जैसे ही महिला ने टाइम पूछा वैसे ही…

 

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक महिला के साथ कथित तौर पर चलती बस में गैंगरेप किया गया. पीड़िता के शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.

पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि एक निजी बस में उसके साथ गैंगरेप किया गया. बस में पर्दे लगे हुए थे और वह रानीबाग इलाके से उस बस में बैठी थी. घटना बाहरी दिल्ली के नांगलोई में हुई.

पीड़िता पीतमपुरा इलाके की रहने वाली है. वह मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है. 11 मई की रात को वह काम से पैदल घर लौट रही थी, तभी सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड के पास एक स्लीपर बस रुकी. आरोप है कि महिला ने बस के दरवाजे पर खड़े एक आदमी से ‘समय’ पूछा, जिसके बाद कथित तौर पर उसे जबरदस्ती बस के अंदर खींच लिया गया.

पुलिस के अनुसार, आरोपी बस को नांगलोई इलाके की ओर ले गए जहां कथित तौर पर महिला के साथ रेप किया गया. पुलिस के अनुसार, महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं.

घटना के बाद पीड़िता ने नांगलोई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया.

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन में से एक बस ड्राइवर है दूसरा और कंडक्टर. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बस को भी जब्त कर लिया है. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में दिल्ली पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

हालांकि, दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप की इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार


The Hindi Post
error: Content is protected !!