पुणे में बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप, बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद

Pune bomb disposal squad present May 13 (1) (1)
The Hindi Post

पुणे में बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप, बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद

 

नई दिल्ली | पुणे में बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया है. यह संदिग्ध वस्तु हडपसर इलाके में एक अस्पताल के पास मिली जिसके बाद पुलिस ने तुरंत पूरे क्षेत्र को घेर लिया.

सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की. पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों को वहां से हटा दिया है.

संदिग्ध वस्तु को सुरक्षित तरीके से वहां से हटाया गया. फिलहाल, क्राइम ब्रांच और हडपसर पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वस्तु वास्तव में विस्फोटक थी या नहीं.

सूचना मिलने के बाद पुलिस फोर्स, बम निरोधक दस्ता (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड), डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं. लोगों को हटाया गया और फिर जांच शुरू की गई.

इस मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

वहीं, दूसरे मामले में पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में आए जिन 57 लोगों से पूछताछ की गई है उनमें चार लोग पुणे शहर के ही हैं. हालांकि, इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई और न ही किसी को हिरासत में लिया गया. अब तक जिन 57 लोगों से पूछताछ की गई है, उन सभी के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं.

बताया जा रहा है कि कई अहम दस्तावेज और कुछ लोगों के पास से अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए हैं. पुणे एटीएस एसपी के मुताबिक, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से गुप्त इनपुट मिले थे जिसके बाद सभी 57 लोगों की पहचान की गई और अलग-अलग शहरों में इन्हें पकड़ा गया.

शहजाद भट्टी इन लोगों को देश विरोधी गतिविधियों के लिए उकसा रहा था और बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था.

IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!