इंडिगो फ्लाइट में सवार यात्री के पावर बैंक में धमाका, मची चीख-पुकार, 5 यात्री….

Indigo Airlines ChatGPT Image Dec 6, 2025, 11_50_36 PM (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

इंडिगो फ्लाइट में सवार यात्री के पावर बैंक में धमाका, मची चीख-पुकार, 5 यात्री….

 

मोहाली में मौजूद शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-108 के लैंड होते ही एक यात्री के पावर बैंक में अचानक विस्फोट हो गया. यह फ्लाइट हैदराबाद से चंडीगढ़ पहुंची थी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्लास्ट होते ही विमान के अंदर धुआं फैल गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. स्थिति को संभालने के लिए तत्काल इमरजेंसी प्रक्रिया अपनाई गई और यात्रियों को आपातकालीन निकास द्वार के जरिए बाहर निकाला गया. हालांकि, इमरजेंसी गेट खोलने में भी शुरुआती दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

घटना में पांच यात्रियों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. विमान में लगी आग को एयर होस्टेस और क्रू मेंबर्स ने फायर फाइटिंग उपकरणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद काबू में किया. एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं. फिलहाल सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.


The Hindi Post
error: Content is protected !!