चुनावी नतीजों पर राहुल गांधी ने दी पहली प्रतिक्रिया

rahul gandhi may 04 (1)

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की फाइल फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

चुनावी नतीजों पर राहुल गांधी ने दी पहली प्रतिक्रिया…

 

नई दिल्ली | पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को एक बार फिर चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए. उन्होंने केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव ‘चोरी’ किए गए हैं.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि असम और पश्चिम बंगाल ऐसे स्पष्ट उदाहरण हैं जहां भाजपा ने चुनाव आयोग के समर्थन से चुनाव चुराया है. हम सीएम ममता बनर्जी से सहमत हैं. पश्चिम बंगाल में 100 से ज्यादा सीटें चुराई गईं. हमने पहले भी मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, 2024 के लोकसभा चुनाव में यह तरीका देखा है.

राहुल गांधी ने आगे कहा, “चुनाव चोरी, संस्था चोरी- अब और चारा ही क्या है.”

इससे पहले, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भी भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 100 से ज्यादा सीटें लूट लीं. चुनाव आयोग भाजपा का आयोग बन गया है. आपको लगता है कि यह जीत है? यह एक अनैतिक जीत है. चुनाव आयोग ने जो कुछ भी किया, वह पूरी तरह से गैर-कानूनी और लूट है.

बता दें कि अभी तक के रुझानों में असम में भाजपा की सरकार बनती हुई दिख रही है. वहीं, पश्चिम बंगाल में बड़ा उलटफेर दिखाई दे रहा है. टीएमसी 100 सीटों से नीचे है तो वहीं भाजपा 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. तमिलनाडु में एक्टर से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके सबसे ज्यादा सीटें जीतती दिख रही है. वहीं, केरल में कांग्रेस की सरकार बनती दिखाई दे रही है.

 

चुनाव नतीजों पर सियासत तेज, राहुल गांधी बोले- संस्थाओं के दम पर इलेक्शन लूटा गया

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!