संदीप पाठक की बढ़ी मुश्किलें ! : गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पहुंची पंजाब पुलिस, घर के पिछले दरवाजे से निकलने का वीडियो हुआ वायरल
फोटो: आईएएनएस
संदीप पाठक की बढ़ी मुश्किलें ! : गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पहुंची पंजाब पुलिस, घर के पिछले दरवाजे से निकलने का वीडियो हुआ वायरल
आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, पंजाब पुलिस ने उनके खिलाफ दो अलग-अलग जिलों में गैर-जमानती धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है.
शनिवार को यह भी खबर सामने आई कि पंजाब पुलिस की एक टीम दिल्ली स्थित संदीप पाठक के सरकारी आवास पर गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि पाठक गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने आवास के पिछले दरवाजे से निकले थे.
After speculations of two FIR’s lodged against Sandeep pathak. He left his residence today. This is the visual that is circulating everywhere that I have captured of him leaving from his house early in the morning today.#sadeeppathak pic.twitter.com/duSxkgxrOZ
— Anushka Garg (@anushkagarg2000) May 2, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संदीप पाठक ने इन आरोपों और एफआईआर की जानकारी से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ की जा रही कार्रवाई विरोधियों के डर को दर्शाती है और उन्होंने हमेशा ईमानदारी से देश की सेवा की है.
गौरतलब है कि 24 अप्रैल को संदीप पाठक सहित AAP के सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी के आदर्शों से भटकने का आरोप लगाते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
