राघव चड्ढा के साथ बीजेपी में शामिल हुए संदीप पाठक की बढ़ी मुश्किल, हो सकती है गिरफ्तारी, 2 FIR दर्ज

Sandeep Pathak 2 (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

राघव चड्ढा के साथ बीजेपी में शामिल हुए संदीप पाठक की बढ़ी मुश्किल, हो सकती है गिरफ्तारी, 2 FIR दर्ज

 

आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राज्य सभा सांसद संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब में उनके खिलाफ दो FIR दर्ज हुई है जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है.

पंजाब के दो अलग-अलग जिलों में गैर-जमानती धाराओं के तहत ये FIR दर्ज हुई हैं. इस कारण पुलिस किसी भी समय कार्रवाई कर सकती है. इस मामले में अभी और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है.

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ इन प्राथमिकियों (FIR) का दर्ज होना उनके उस निर्णय के कुछ ही दिनों बाद हुआ है जिस के तहत उन्होंने AAP के छह अन्य सदस्यों—राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, क्रिकेटर हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, स्वाति मालीवाल और विक्रमजीत साहनी—के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की थी.

 

IANS/Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!