कामर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- “सिलेंडर महंगा करना था तो सीधे….”

Akhilesh Yadav 14 (1)
The Hindi Post

कामर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने पर अखिलेश यादव की दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- “सिलेंडर महंगा करना था तो सीधे….”

 

एक मई से कामर्शियल और छोटू सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं. कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 993 रूपए की बढ़ोतरी की गई है. वही छोटू सिलेंडर के दाम 261 रूपए बढ़ गए है.

इस पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला है. अखिलेश ने कहा कि सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है. यह बात वही जानता है जो खुद खरीदकर खाता है, वो नहीं जो दूसरों के यहां जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है.

अखिलेश यादव ने कहा कि सिलेंडर महंगा करना था तो सीधे 1000 रूपये महंगा कर देते. 1000 में 7 रुपये कम करके ये भाजपा वाले किस पर एहसान कर रहे हैं? बीजेपी महंगाई, बेरोजगारी, बेकारी व मंदी पर निंदा प्रस्ताव कब लाएगी?

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!