भतीजे ने शादी में नहीं बुलाया तो गुस्साए चाचा ने कर दिया ऐसा ‘कांड’ जैसा पहले कभी नहीं हुआ…, देखें VIDEO
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
भतीजे ने शादी में नहीं बुलाया तो गुस्साए चाचा ने कर दिया ऐसा ‘कांड’ जैसा पहले कभी नहीं हुआ…, देखें VIDEOO
झांसी से बारात लेकर लौटा एक दूल्हा उस समय बेहद हैरान रह गया जब उसने देखा कि उसके घर का मुख्य दरवाजा सील था. वेल्डिंग करके घर के दरवाजे को सील किया गया था.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह चौंकाने वाला मामला जालौन के नारोभास्कर मोहल्ले का है, जहां मुहम्मद माजिद की शादी में कथित तौर पर उसके सगे चाचा ही सबसे बड़े बाधक बन गए.
शादी में अड़चन और विवाद
पीड़ित माजिद के अनुसार, उसके चाचा मुहम्मद अजहर और चाची आयसा नहीं चाहते थे कि उसकी शादी हो. जहां भी रिश्ता तय होता, चाचा उसे गलत सोहबत का लड़का बताकर रिश्ता तुड़वा देते थे. इसी विवाद के चलते परिजनों ने इस बार गुपचुप तरीके से झांसी की नजमा के साथ शादी तय की और चाचा को आमंत्रित नहीं किया.
घर के दरवाजे पर कराई वेल्डिंग
बुधवार को जब माजिद बारात लेकर झांसी गया तो नाराज चाचा ने प्रतिशोध लेने के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर वेल्डिंग करवाकर उसे पूरी तरह सील कर दिया और ताला भी जड़ दिया. गुरुवार को जब दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ घर पहुंचा तो मुख्य द्वार को इस हालत में देख बाराती और ग्रामीण दंग रह गए.
जालौन में शादी में चाचा को न बुलाना भतीजे मोहम्मद माजिद को भारी पड़ गया नाराज चाचा ने दूल्हे के घर का दरवाजा वेल्डिंग से सील करा दिया बारात से लौटे दूल्हा-दुल्हन को घर बंद मिला… pic.twitter.com/gvA8LojwHI
— Ajay Kumar Dwivedi… (@AjayDwi65357304) April 30, 2026
पुलिस की दखल से हुआ गृह प्रवेश
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की मौजूदगी में वेल्डिंग कटवाई गई और ताला तोड़कर दरवाजा खोला गया जिसके बाद ही दुल्हन का गृह प्रवेश संभव हो सका. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की जांच की जा रही है. पारिवारिक कलह का यह रूप इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
