दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo)
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले
अलवर | राजस्थान के अलवर में कार में आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा गए. यह घटना बुधवार रात अलवर जिले में लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई. बताया जा रहा है कि यह आग सीएनजी लीक होने की वजह से लगी.
पुलिस के अनुसार, सभी मृतक मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के चैनपुरा गांव के रहने वाले थे. वे वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करके घर लौट रहे थे. उन्होंने इस यात्रा के लिए एक टैक्सी किराए पर ली थी. जब गाड़ी मौजपुर पहुंची तभी अचानक सीएनजी गैस लीक होने का पता चला. इससे तुरंत आग लग गई और पूरी कार लपटों की चपेट में आ गई.
आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को बचने का कोई मौका ही नहीं मिला. इस भयानक घटना में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक छोटी बच्ची जिंदा जल गए. आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि शव जलकर राख हो गए.
गाड़ी किसी तरह बच निकला. वह गंभीर रूप से झुलस गया है. उसका जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है.
सूचना मिलते ही, लक्ष्मणगढ़ पुलिस दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची. आग बुझाने वाली एक गाड़ी तैनात की गई और आग पर काबू पाने की कोशिशें की गईं. हालांकि, जब तक आग बुझी तब तक पांचों यात्री अपनी जान गंवा चुके थे.
लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना प्रभारी नेकी राम ने पुष्टि की कि गाड़ी सीएनजी और पेट्रोल दोनों पर चल रही थी और आग लगने का कारण गैस लीक होना माना जा रहा है. उन्होंने बताया कि सीएनजी से लगी आग की तीव्रता बहुत ज्यादा होती है. आग से शव पूरी तरह से जल गए जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया.
मृतकों की पहचान के लिए डीएनए जांच करवाई गई. परिवार के सदस्यों को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है.
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले
