सात लोगों की मौत से टूटा दुखों का पहाड़, मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल, क्या है पूरा मामला ?

wall collapse in Bengaluru 7 killed CM visits injured admitted in hospital (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

सात लोगों की मौत से टूटा दुखों का पहाड़, मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल, क्या है पूरा मामला ?

 

बेंगलुरु | बेंगलुरु के कई इलाकों में हुई तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान के कारण बुधवार की शाम को शिवाजीनगर क्षेत्र स्‍थि‍त सरकारी बोवरिंग अस्पताल की कंपाउंड दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं.

मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के कार्यालय ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सीएम ने शिवाजीनगर स्थित उस बोवरिंग अस्पताल का दौरा किया जहां इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है. उन्होंने मृतकों के लिए पांच लाख रुपए की आर्थ‍िक मदद देने की घोषणा की है.

शिवाजीनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रिजवान अरशद ने बताया कि इस हादसे में सात लोगों की मौत हुई है.

उन्होंने कहा, “मुझे अभी जानकारी मिली है कि सात लोग घायल भी हुए हैं लेकिन किसी की भी हालत गंभीर नहीं है. हम सभी स्तब्ध हैं. मैं अभी मौके पर जा रहा हूं. वहां पहुंचकर आगे की जानकारी दूंगा. यह पुरानी दीवार थी लेकिन देखने में कमजोर नहीं लग रही थी. जो भी इसके लिए दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई होगी.”

अधिकारियों के अनुसार, लगभग 11 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है और उनका इलाज अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है. मुख्यमंत्री सिद्दारमैया भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं.

बताया जा रहा है कि जो कंपाउंड वॉल गिरी, वह सीमेंट और ईंटों से बनी थी और अस्पताल के एक्सीडेंट वार्ड गेट के पास स्थित थी. भारी बारिश के दौरान यह दीवार गिर गई. घटना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपातकालीन सेवाओं की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम जारी है.

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक और व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है. अधिकतर पीड़ित सड़क किनारे ठेले लगाने वाले थे. बच्चे अपने बड़ों के साथ गर्मी की छुट्टियों के कारण वहां मौजूद थे. मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं.

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, जिनके पास बेंगलुरु विकास विभाग का प्रभार भी है, ने कनकपुरा शहर में कहा, “मैं इस घटना के बारे में पूरी जानकारी लूंगा. मैं यहां लोगों और अधिकारियों से मिलकर उनकी शिकायतें सुनने और एक कार्यक्रम में शामिल होने आया था. मैं अपना यह कार्यक्रम स्थगित कर रहा हूं और चार मई के बाद वापस आऊंगा. मैं अभी घटनास्थल पर जा रहा हूं.”

लगभग एक घंटे तक हुई भारी बारिश के कारण शहर की कई मुख्य सड़कों पर पानी भर गया. कई जगह खड़े वाहनों पर पेड़ की टहनियां गिरने से नुकसान हुआ. बारिश का पानी बनशंकरी मेट्रो स्टेशन में भी घुस गया और टिकट काउंटर क्षेत्र में पानी भर गया.

बीबीएमपी कमांड और कंट्रोल सेंटर के अनुसार, लगभग 50 पेड़ गिर गए हैं. लोगों को सड़क जाम और रास्ते बंद होने की जानकारी मीडिया के माध्यम से दी जा रही है.

 

बेंगलुरु में अस्पताल की दीवार गिरने से सात लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने आर्थ‍िक सहायता की घोषणा की


The Hindi Post
error: Content is protected !!