विधानसभा चुनाव खत्म होते ही महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? केंद्र सरकार ने दिया जवाब
सांकेतिक तस्वीर / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)
विधानसभा चुनाव खत्म होते ही महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? केंद्र सरकार ने दिया जवाब
क्या विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो जाएगी ? तो इसका जवाब है नहीं. दरअसल, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें दावा किया गया है कि चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते है.
पेट्रोलियम मंत्रालय ने X पर एक पोस्ट कर इस खबर का खंडन किया है. मंत्रालय ने लिखा, “पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कुछ खबरें सामने आई हैं. इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. इस प्रकार की खबरें नागरिकों में भय और भ्रम पैदा करने के उद्देश्य से फैलायी जाती हैं. ये भ्रामक एवं निराधार खबरें हैं.”
FAKE NEWS
There are some news reports suggesting a price hike of petrol and diesel. It is hereby clarified that there is no such proposal under consideration by the Government.
Such news items are designed to create fear and panic amongst the citizens and are mischievous and… pic.twitter.com/yTAfJdah2o— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) April 23, 2026
मंत्रालय ने आगे कहा, “वास्तव में, भारत उन गिने-चुने देशों में शामिल है जहां पिछले चार वर्षों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है. केंद्र सरकार और तेल सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव के बावजूद आम नागरिकों को राहत देने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए हैं.”
हिंदी पोस्ट डॉट इन
