भारत सरकार का बड़ा फैसला, 1 मई से लागू होगा ये नियम….

Online gaming rule (1)
The Hindi Post

भारत सरकार का बड़ा फैसला, 1 मई से लागू होगा ये नियम….

 

नई दिल्ली | तेजी से बढ़ते ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र सरकार 1 मई से नया नियामक ढांचा लागू करने जा रही है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा तैयार ये नियम Promotion and Regulation of Online Gaming (PROG) Act, 2025 के तहत अधिसूचित किए गए हैं, जिनका उद्देश्य यूजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उद्योग को स्पष्ट दिशा देना है.

 

आइए पॉइंट-वाइज जानते है इन नियमों के बारे में –

 

1. केंद्र सरकार 1 मई से ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर के लिए नए नियम लागू करेगी.

2. ये नियम इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा तैयार किए गए हैं.

3. इन्हें Promotion and Regulation of Online Gaming (PROG) Act, 2025 के तहत अधिसूचित किया गया है.

4. उद्देश्य: यूजर्स, खासकर बच्चों और संवेदनशील वर्गों को वित्तीय व मानसिक नुकसान से बचाना.

5. साथ ही, भारत को ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल क्रिएटिविटी का वैश्विक केंद्र बनाना.

6. नए ढांचे के तहत ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया का गठन होगा. यह प्राधिकरण गेम्स की श्रेणी तय करेगा.

7. नियमों का पालन सुनिश्चित करेगा और शिकायतों का निपटारा करेगा.

8. इसमें गृह, वित्त, सूचना एवं प्रसारण, खेल और विधि मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

9. गेम्स को तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा –

A) ऑनलाइन मनी गेम,
B) सोशल गेम,
C) ई-स्पोर्ट्स

10. गेम्स के वर्गीकरण का फैसला 90 दिनों के भीतर किया जाएगा.

11. जोखिम और वित्तीय प्रभाव के आधार पर कुछ गेम्स के लिए अनिवार्य पंजीकरण होगा.

12. स्वीकृत गेम्स को 10 साल तक वैध डिजिटल सर्टिफिकेट मिलेगा.

13. ऑनलाइन मनी गेम्स को ई-स्पोर्ट्स का दर्जा नहीं दिया जाएगा.

 

IANS/Hindi Post Dot In

India online gaming rules to come into force from May 1


The Hindi Post
error: Content is protected !!