30 वर्षीय अभिनेत्री की मौत, जमीन पर गिरीं और……

Tribute Shraddhanjali (1)
The Hindi Post

30 वर्षीय अभिनेत्री की मौत, जमीन पर गिरीं और……

 

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30) का मंगलवार देर रात निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजियाबाद स्थित घर पर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद वह चक्कर खाकर गिर पड़ीं, जिससे सिर में गंभीर चोट लग गई. परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बुधवार सुबह गाजियाबाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स में परिवार के हवाले से बताया गया है कि रात करीब 8 बजे दिव्यांका की तबीयत बिगड़ी और गिरने से सिर में अंदरूनी चोट आई. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इस दुखद खबर ने उनके फैंस को सदमे में डाल दिया है. वही दिव्यांका के परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अचानक हुई इस मौत से वे सदमे में है.

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही / (फोटो क्रेडिट : इंस्टा/@divyankaasirohi

दिव्यांका हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा थी और 50 से अधिक गानों में नजर आ चुकी थी. उन्होंने मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया और केडी जैसे कलाकारों के साथ काम किया था. इंस्टाग्राम पर उनके 1.3 मिलियन फॉलोअर्स थे.

बुलंदशहर में जन्मी दिव्यांका ने को अभिनय और डांस का बचपन से शौक था. उनके निधन पर हरियाणवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!