हाथ-पैर बांधे, आंखों पर पट्टी बांधी और जिंदा जला डाला… लड़की ने की हैवानियत की हद पार, ऐसे मार डाला अपने बॉयफ्रेंड को

Girl Young Woman (1) (1)
The Hindi Post

हाथ-पैर बांधे, आंखों पर पट्टी बांधी और जिंदा जला डाला… लड़की ने की हैवानियत की हद पार, ऐसे मार डाला अपने बॉयफ्रेंड को

 

बेंगलुरु | बेंगलुरु से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड की कथित तौर पर हत्या कर दी है. पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है.

इस वारदात को मंगलवार को अंजाम दिया गया. मृतक की पहचान 27 वर्षीय किरण के रूप में हुई है, जबकि आरोपी युवती का नाम प्रेमा बताया जा रहा है. दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे और पिछले कुछ समय से रिश्ते में थे .

पुलिस के अनुसार, युवती ने कथित तौर पर किरण को अपने घर बुलाया और ‘विदेशी अंदाज’ में प्रपोज करने की बात कही. भरोसा दिलाकर प्रेमा ने पहले किरन की आंखों पर पट्टी बांध दी और फिर उसके हाथ-पैर भी बांध दिए . जब किरण ने इसका कारण पूछा तो उसने कहा कि यह प्रपोज करने का “वेस्टर्न स्टाइल” है.

इसके बाद प्रेमा ने कथित तौर पर किरन को आग लगा दी. उसने किरन पर पहले पेट्रोल डाला और फिर उसे आग के हवाले कर दिया. किरन जिन्दा जल गया. पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि युवती ने इस पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया.

पूछताछ के दौरान युवती ने दावा किया कि वह बाथरूम में थी और जब बाहर आई तो देखा कि किरन ने खुद को आग लगा ली है. पुलिस को अपनी जांच में पता चला कि पेट्रोल प्रेमा के घर पर ही रखा था. किरन पेट्रोल लेकर प्रेमा के घर नहीं आया था.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि प्रेमा को कोई चोट नहीं लगी थी. इससे पुलिस का शक उस पर और गहरा गया.

घटना के तुरंत बाद बिदादी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद प्रेमा को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस अब हत्या के पीछे के मकसद और वीडियो रिकॉर्ड करने के कारणों की जांच कर रही है.

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक किसी अन्य लड़की से शादी की तैयारी कर रहा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आधिकारिक बयान का इंतजार है.

 

 

बेंगलुरु: प्रपोज के बहाने युवक की हत्या, प्रेमिका ने हाथ-पैर बांधकर जिंदा जलाया


The Hindi Post
error: Content is protected !!