महिला आरक्षण विधेयक पर वोटिंग से पहले पीएम मोदी ने सभी सांसदों से की यह अपील
लोकसभा में विपक्ष को जवाब देते पीएम मोदी / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)
महिला आरक्षण विधेयक पर वोटिंग से पहले पीएम मोदी ने सभी सांसदों से की यह अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पर लोकसभा में होने वाली वोटिंग से पहले सभी सांसदों से इसके पक्ष में मतदान करने की अपील की है.
उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए सभी सांसदों से एकजुट होकर इस दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की, ताकि भारत की महिलाओं को उनका उचित हक मिल सके.
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा, “थोड़ी देर बाद लोकसभा में वोटिंग होने वाली है. मैं सभी राजनीतिक दलों से अपील करता हूं, कृपया पूरी संवेदनशीलता और विचार-विमर्श के बाद फैसला लें और महिला आरक्षण के पक्ष में वोट दें. देश की नारी शक्ति की ओर से मैं सभी सदस्यों से विनती करता हूं. कृपया ऐसा कुछ न करें जिससे ‘नारी शक्ति’ की भावनाएं आहत हों.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
