ट्रंप ने इजराइल और लेबनान के बीच सीजफायर की घोषणा की

Donald Trump 33 (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

ट्रंप ने इजराइल और लेबनान के बीच सीजफायर की घोषणा की

 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल और लेबनान के बीच 10 दिनों के युद्धविराम का बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप के अनुसार, दोनों देशों के बीच यह सहमति क्षेत्र में बढ़ते तनाव को कम करने के उद्देश्य से बनी है.

उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि यह फैसला लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बातचीत के बाद लिया गया है. यह युद्धविराम अमेरिकी समयानुसार शाम 5 बजे से लागू होगा.

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब इजराइली हमलों में अब तक 2,196 लेबनानी नागरिकों की मौत हो चुकी है. पिछले एक महीने से अधिक समय से इजराइल और ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के बीच संघर्ष जारी था. इसी दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने वाशिंगटन में दशकों बाद पहली बार प्रत्यक्ष राजनयिक वार्ता की.

ट्रंप ने बताया कि उन्होंने उपराष्ट्रपति जेडी वैंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को स्थायी शांति के लिए प्रयास तेज करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने इजराइल और लेबनान के नेताओं को व्हाइट हाउस आमंत्रित करने की बात का भी जिक्र किया.

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने इस पहल का स्वागत करते हुए शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!