हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, क्या है हादसे की वजह ?

Helicopter Depositphotos_878324420_XL (1) (1) (1)
The Hindi Post

हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, क्या है हादसे की वजह ?

 

इंडोनेशिया में दर्दनाक घटना घटी है. यहां एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हेलीकॉप्टर में सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई है.

सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक हेलिकॉप्टर की पहचान एयरबस एच130 के रूप में की गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्नियो द्वीप पर पाम ऑयल बागानों के बीच उड़ान भर रहा एयरबस H130 हेलीकॉप्टर गुरुवार को मेलावी जिले से टेकऑफ के कुछ ही समय बाद लापता हो गया था. यह हेलीकॉप्टर कुबू राया जिले स्थित एक अन्य पाम ऑयल प्लांटेशन की ओर जा रहा था.

व्यापक तलाशी एवं बचाव अभियान के बाद सेकादाउ जिले के घने जंगलों में हेलीकॉप्टर का मलबा बरामद हुआ है. राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी तथा परिवहन मंत्रालय ने पुष्टि की है कि इस दुर्घटना में चालक दल के दो सदस्यों सहित कुल आठ लोगों की मौत हो गई है. सभी शवों को बरामद कर लिया गया है.

इंडोनेशिया की रेस्क्यू (बचाव) एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद स्याफी ने कहा, “हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने या संपर्क टूटने का स्थान घने जंगलों और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाके में स्थित है.”

फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!