अब इस देश ने अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थता की पेशकश की

America and Iran Flags Depositphotos_877569662_XL (1) (1) (1)
The Hindi Post

अब इस देश ने अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थता की पेशकश की

 

मास्को | अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में हुई 21 घंटे लंबी वार्ता बेनतीजा रहने के बाद रूस ने मध्यस्थता की पहल की है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से बातचीत कर इस संकट के समाधान के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज करने का संकेत दिया है.

क्रेमलिन (रूस) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति पुतिन ने संघर्ष का राजनीतिक और शांतिपूर्ण समाधान खोजने में सहयोग की पेशकश की है. उन्होंने मध्य-पूर्व में न्यायसंगत और स्थायी शांति स्थापित करने के लिए मध्यस्थता करने की भी इच्छा जताई.

इस्लामाबाद में हुई वार्ता के विफल होने के बाद यह पहल अहम मानी जा रही है. अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट किया कि बैठक किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी. उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन को यह ठोस आश्वासन चाहिए कि ईरान न तो परमाणु हथियार बनाएगा और न ही ऐसी क्षमता विकसित करेगा.

वहीं, ईरान की ओर से (ईरान की) संसद अध्यक्ष एमबी गालिबाफ ने कहा कि उनके पास बातचीत की इच्छा और नीयत दोनों हैं लेकिन पिछले अनुभवों के कारण उन्हें दूसरे पक्ष पर भरोसा नहीं है. उन्होंने पाकिस्तान की भूमिका की सराहना करते हुए देशवासियों के समर्थन के लिए आभार भी जताया.

 

राष्ट्रपति पुतिन ने की ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से बात, बोले- ‘रूस शांति प्रयासों में मदद को तैयार’


The Hindi Post
error: Content is protected !!