पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार, क्या है यह मामला ?

Yusuf Pathan (1) (1)

फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार, क्या है यह मामला ?

 

मुंबई | पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद यूसुफ पठान के ससुर को उनके बेटे और एक अन्य रिश्तेदार के साथ गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि दो दिन पहले मुंबई के भायखला इलाके में इन लोगों ने एक गुजराती परिवार पर हमला किया था. मुंबई पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

मुंबई की भाखला पुलिस ने युसूफ पठान के ससुर और अन्य तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तार किया गया है जबकि एक आरोपी फरार है.

भायखला पुलिस के अनुसार, स्थानीय निवासी यूसुफ खान (30) शनिवार रात करीब 9 बजे घर लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी से पानी उछलकर शोएब खान (35) पर जा गिरा. यूसुफ खान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गाड़ी रोककर तुरंत माफी मांगी लेकिन शोएब ने गाली-गलौज शुरू कर दी और बांस की लकड़ी से कार का विंडशील्ड तोड़ दिया. इसके बाद शोएब ने यूसुफ खान पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. घर लौटने के बाद यूसुफ खान के परिवारवालों ने पुलिस के पास जाने की सलाह दी. पुलिस स्टेशन जाते समय रास्ते में उनकी मुलाकात खालिद खान उर्फ मकालिक (यूसुफ पठान के ससुर) से हुई, जिन्होंने अपने बेटे उमरसाद पठान (35), शोयब पठान और एक अन्य आरोपी शेहबाज पठान के साथ मिलकर बहस शुरू कर दी.

पुलिस के अनुसार, इसके बाद खालिद, उमरशाद, शोएब और शेहबाज ने बांस की लाठियों और बेसबॉल बैट से यूसुफ खान और उनके रिश्तेदारों पर हमला किया. इस हमले में यूसुफ खान के भाई सलमान का हाथ फ्रैक्चर हो गया जबकि उनके चाचा जाकी अहमद को गंभीर चोटें आईं. इस मामले में शेहबाज फरार है, जबकि अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और बरामद बांस की लाठियां और बेसबॉल बैट के आधार पर कार्रवाई की. पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपी सीसीटीवी फुटेज और गवाहों द्वारा स्पष्ट रूप से पहचाने गए हैं.

IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!