US स्पेशल फोर्सेस का बड़ा ऑपरेशन, लापता पायलट को ईरान से सुरक्षित निकाला

Fighter Jet AI Depositphotos_876198680_XL (1) (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - Deposit Photos)

The Hindi Post

US स्पेशल फोर्सेस का बड़ा ऑपरेशन, लापता पायलट को ईरान से सुरक्षित निकाला

 

वाशिंगटन | अमेरिकी सेना ने अपने पायलट को ईरान से सुरक्षित निकाल लिया है. ईरान ने अमेरिका के दो फाइटर जेट – F-15E और A-10 को हवा में मार गिराया था. ईरान के इस हमले में F-15E के दो क्रू मेंबर्स में से एक को अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने सुरक्षित वापस निकाल लिया था, जबकि एक लापता था. रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि दूसरे लापता क्रू मेंबर को भी रेस्क्यू कर लिया गया है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार सुबह ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि लापता अमेरिकी क्रू मेंबर को अमेरिकी आर्मी ने बचा लिया है. बता दें, ईरानी सेना ने लापता क्रू मेंबर को ढूंढने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था और खबर है कि उसे पकड़ने में मदद करने वाले को 60,000 डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी. हालांकि, अमेरिकी सेना ने अपने पायलट को सुरक्षित निकाल लिया है.

 

IANS/Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!