ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने में किन देशों ने भारत की मदद की ?

S Jaishankar 3 1 (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने में किन देशों ने भारत की मदद की ?

 

नई दिल्ली | ईरान में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने में मदद करने के लिए भारत ने आर्मेनिया का आभार जताया है. आर्मेनिया के रास्ते कई भारतीय मछुआरों की ईरान से सुरक्षित निकासी हुई है.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अरारत मिर्ज़ोयान (आर्मेनिया के विदेश मंत्री) और आर्मेनिया सरकार का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने ईरान से भारतीय मछुआरों को सुरक्षित निकालकर आर्मेनिया के रास्ते भारत पहुंचाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया.

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, हाल के दिनों में सैकड़ों भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालकर पड़ोसी देश आर्मेनिया पहुंचाया गया. भारत अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय सरकारों (ईरान के पड़ोसी देशों की सरकारों) के साथ लगातार समन्वय कर रहा है.

इस बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी. जायसवाल ने कहा, “अजरबैजान (ईरान का एक और पड़ोसी देश) में हमारे राजदूत मौजूद हैं. 204 भारतीय ईरान से अजरबैजान पहुंचने में सफल रहे हैं. ये लोग वहां से स्वदेश लौटेंगे. इनमें से कई लौट लोग लौट भी चुके हैं; बाकी लोग अगले कुछ दिनों में लौट आएंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “हम अजरबैजान सरकार के आभारी हैं कि उन्होंने ईरान से भारतीय नागरिकों के निकलने में मदद की.”

यानि आर्मेनिया और अजरबैजान दोनों देशों ने भारत की दिल खोल कर मदद की है.

IANS

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!