विदेश मंत्री जयशंकर को ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने लगाया फोन, क्या बात हुई ?

S Jaishankar and Iran Foreign Minister (1) (1)

फाइल फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

विदेश मंत्री जयशंकर को ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने लगाया फोन, क्या बात हुई ?

 

नई दिल्ली | विदेश मंत्री (ईएएम) एस. जयशंकर ने रविवार को बताया कि उन्हें अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची का फोन आया था. इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र में मौजूदा स्थिति पर चर्चा की.

विदेश मंत्री ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर एक पोस्‍ट में कहा, “ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का फोन आया. मौजूदा स्थिति पर चर्चा की.”

हालांकि, उन्होंने बातचीत के खास बिंदुओं के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया.

यह बातचीत पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर हुई है. इस दौरान होर्मुज स्‍ट्रेट के बारे में भी बात हुई. होर्मुज स्‍ट्रेट तेल परिवहन का एक अहम वैश्विक मार्ग है. इस क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां बढ़ गई हैं और कई पक्षों की ओर से तीखी बयानबाजी हो रही है जिससे बड़े संघर्ष की आशंकाएं बढ़ गई हैं.

भारत इन घटनाक्रमों पर करीब से नजर रखे हुए है क्योंकि इस क्षेत्र से उसके महत्वपूर्ण रणनीतिक और आर्थिक हित जुड़े हैं. भारत के कच्चे तेल के आयात का एक बड़ा हिस्सा होर्मुज स्‍ट्रेट से होकर गुजरता है. इसलिए वहां स्थिरता भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है.

हालांकि विदेश मंत्रालय ने इस बातचीत का कोई विस्तृत ब्योरा जारी नहीं किया है लेकिन इस तरह के उच्च-स्तरीय संपर्क आमतौर पर स्थिति का जायजा लेने और तनाव कम करने के उपायों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के उद्देश्य से किए जाते हैं.

ईरान इस तनाव के केंद्र में बना हुआ है; सैन्य घटनाओं और जवाबी कार्रवाई की खबरों ने अनिश्चितता को और बढ़ा दिया है. वैश्विक शक्तियां और क्षेत्रीय देश तनाव को और बढ़ने से रोकने के लिए संयम बरतने की अपील कर रहे हैं.

 

विदेश मंत्री जयशंकर और ईरानी समकक्ष अराघची ने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!