“मैने ‘नॉर्मल साड़ी’ पहनी हुई थी, मैंने कोई ‘देशद्रोह’ नहीं किया…”, ‘संस्कार संगम’ में ‘धक-धक’ डांस पर बवाल, रो-रोकर छात्रा ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब
मैने ‘नॉर्मल साड़ी’ पहनी हुई थी, मैंने कोई ‘देशद्रोह’ नहीं कर दिया…..”, ‘संस्कार संगम’ में ‘धक-धक’ डांस पर बवाल, रो-रोकर छात्रा ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
गुजरात के वडोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव (एमएसयू) यूनिवर्सिटी में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. ‘संस्कार-संगम’ नाम से आयोजित इस तीन दिवसीय उत्सव के दौरान एक छात्रा द्वारा भगवा साड़ी पहनकर बॉलीवुड गीत “धक-धक करने लगा” पर किए गए नृत्य को लेकर आपत्तियां जताई जा रही हैं.
#Vadodara
એમ.એસ. યુનિવર્સીટીમાં વિદ્યાર્થીઓ ભાન ભૂલ્યાસંસ્કારીનગરીની યુનિવર્સિટીમાં સંસ્કાર ભૂલાયા
એબીવીપી દ્વારા સંસ્કાર સંગમ કાર્યક્રમ યોજાયો હતો
આર્ટ્સ ફેકલ્ટી ખાતે કલ્ચરલ કાર્યક્રમ રાખવામાં આવ્યો હતો
વિદ્યાર્થીનિનો અશ્લિલ ડાન્સ સોશયલ મીડિયામાં થયો વાયરલ#MSUniversity… pic.twitter.com/swLsmZgUID
— Benefit News 24 (@BenefitNews24) April 13, 2026
वायरल वीडियो पर ‘अश्लीलता’ के आरोप लगने के बाद संबंधित छात्रा ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है. एक वीडियो संदेश में उसने कहा कि उसने केवल एक सामान्य साड़ी पहनकर मंच पर अपनी कला प्रस्तुत की थी. उसने कहा कि इसे अनावश्यक रूप से बड़ा मुद्दा बना दिया गया. छात्रा ने माना कि गीत का चयन उचित नहीं था और इसके लिए उसने खेद भी जताया लेकिन इसे इतना बड़ा विवाद बना देना अनुचित है.
Shame on Congress IT Cell and NSUI leaders.
These people were calling a dance performance at a cultural fest “vulgar.”
This is the same female student from MS University Vadodara who has now posted a video in tears.
She said, “I don’t even know ABVP or NSUI, I’m not into… pic.twitter.com/vy4W1ci4aY
— Lala (@FabulasGuy) April 13, 2026
छात्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि उसका किसी राजनीतिक संगठन से कोई संबंध नहीं है और उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में किया गया प्रदर्शन इतना विवाद खड़ा कर देगा.
उसने सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लोगों ने उसकी मानसिक स्थिति के बारे में बिल्कुल नहीं सोचा. बिना अनुमति वीडियो साझा करना और व्यक्तिगत टिप्पणी करना गलत है.
छात्रा ने अपील की कि किसी भी मुद्दे को बढ़ाने से पहले उसके प्रभावों पर विचार किया जाए और किसी व्यक्ति, विशेषकर महिलाओं, को ‘सॉफ्ट टारगेट’ बनाकर राजनीतिक या सामाजिक लाभ लेने की कोशिश न की जाए.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
