लाइव कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग लेने वाले दो छात्रों की मौत, युवती आईसीयू में भर्ती

Party Depositphotos_877869202_XL (1) (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - Deposit Photos)

The Hindi Post

लाइव कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग लेने वाले दो छात्रों की मौत, युवती आईसीयू में भर्ती

 

मुंबई | देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान कथित तौर पर अधिक ड्रग्स लेने के बाद दो छात्रों की मौत हो गई है जबकि तीसरे की हालत गंभीर है. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के एक प्रसिद्ध एमबीए कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा और 28 वर्षीय छात्र की मृत्यु हो गई है. वहीं, 25 वर्षीय छात्रा गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है.

पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल को एक कॉलेज के बहुत सारे बच्चों ने गोरेगांव इलाके में स्थित नेस्को ग्राउंड में आयोजित कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया था. इस दौरान कुछ छात्रों ने ड्रग कंज्यूम किया था. हालांकि, इसकी पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद होगी. सोमवार देर रात 12 बजे के आसपास स्टूडेंट्स को सांस लेने में परेशानी के चलते नजदीक के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान दो छात्रों की मौत हो गई.

वनराई पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही कॉन्सर्ट में शामिल स्टूडेंट्स का बयान दर्ज किया गया है जिसमें उन्होंने पुलिस को ड्रग से जुड़ी हुई जानकारियां दी हैं.

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक इस प्रकरण में पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है जिसमें दो कॉलेज छात्र भी शामिल हैं. इवेंट ऑर्गनाइजर विहान उर्फ आकाश सामल (31) , नेस्को इवेंट ऑर्गेनाइजर एंड मैनेजमेंट के सनी विनोद जैन और इंटरनल सिक्योरिटी के बालाकृष्णन बलराम को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपियों को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है.

वनराई पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ड्रग्स के ओवरडोज का शक है. हालांकि, मौत की असली वजह मेडिकल और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी. मृतकों के खून के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर किया गया है.

By IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!