राघव चड्ढा से क्यों नाराज है आम आदमी पार्टी ? कारण आ गए सामने, AAP ने खूब सुनाया

Raghav Chadha (1)

फाइल फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

राघव चड्ढा से क्यों नाराज है आम आदमी पार्टी ? कारण आ गए सामने, AAP ने खूब सुनाया

 

आम आदमी पार्टी ने गुरूवार को (02 अप्रैल) पार्टी सांसद राघव चढ्ढा को राज्यसभा के उपनेता के पद से हटा दिया था. शुक्रवार (03 अप्रैल) को राघव चढ्ढा ने आम आदमी पार्टी को जवाब देते हुए कहा कि मुझे खामोश करवाया गया है. मैं हारा नहीं हूं. अब आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है.

AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने राधव चड्ढा पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हम केजरीवाल के सिपाही हैं. निडरता पहली पहचान है हमारी. कोई मोदी से डर जाए तो लड़ेगा क्या देश के लिए? संसद में थोड़ा सा समय मिलता है बोलने का पार्टी को, उसमें या तो देश बचाने का संघर्ष कर सकते हैं या एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने का.गुजरात में हमारे सैंकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए, क्या सांसद साहब सदन में कुछ बोले? पश्चिम बंगाल में वोट का अधिकार छीना जा रहा है. सदन में प्रस्ताव आया CEC के खिलाफ तो भाई साहब ने साइन करने से मना कर दिया. पार्टी ने सदन से वाकआउट किया तो मोदी जी की हाज़िरी लगाने के लिए बैठे रहते हैं. पिछले कुछ सालों से तुम डर गए हो राघव. मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो. देश के असली मुद्दों पर बोलने से घबराते हो. जो डर गया वो…”


Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!