आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्य सभा के उपनेता पद से हटाया
फाइल फोटो: आईएएनएस
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्य सभा के उपनेता पद से हटाया
नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर उच्च सदन (राज्य सभा) में पार्टी के उपनेता राघव चड्ढा को पद से हटाने की मांग की है। सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को यह जानकारी दी।
AAP ने राज्यसभा में उपनेता के पद के लिए अशोक मित्तल का नाम प्रस्तावित किया है और राज्यसभा सचिवालय से इस नियुक्ति को जल्द औपचारिक रूप देने का आग्रह किया है।
वर्तमान में राज्यसभा में AAP के कुल 10 सदस्य हैं, जिनमें सात पंजाब और तीन दिल्ली से हैं।
राघव चड्ढा पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी की स्थापना से ही उससे जुड़े है। उन्होंने 2012 में दिल्ली लोकपाल विधेयक के दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ काम करते हुए अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।
Hindi Post Dot In
