अचानक ऐसा क्या हुआ कि एसपी साहब के सामने आते ही रोने लगी महिला पुलिसकर्मी ? सभी के आंखों से गिरने लगे मोटे-मोटे आंसू….

RAMPUR SP FAREWELL

महिला सिपाही को दिलासा देते SP विद्या सागर / वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

अचानक ऐसा क्या हुआ कि एसपी साहब के सामने आते ही रोने लगी महिला पुलिसकर्मी ? सभी के आंखों से गिरने लगे मोटे-मोटे आंसू….

 

रामपुर | पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र की विदाई रामपुर पुलिस लाइन में बेहद भावुक माहौल के बीच हुई. उन्होंने करीब डेढ़ साल तक रामपुर में अपनी सेवाएं दी. अब उनका तबादला 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर में सेनानायक के पद पर हुआ है.

विदाई समारोह की शुरुआत भले ही औपचारिक रही, लेकिन जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, माहौल भावनात्मक होता चला गया. मंच पर पहुंचे एसपी विद्यासागर मिश्र ने जैसे ही बोलना शुरू किया, उनकी आवाज भर्रा गई. उन्होंने कहा कि रामपुर उनके लिए सिर्फ एक पोस्टिंग नहीं, बल्कि एक परिवार रहा है, जहां उन्हें अपार स्नेह और सहयोग मिला.

समारोह के बाद जब वह महिला पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचे, तो भावुक दृश्य देखने को मिला. कई सिपाहियों की आंखें नम थीं और वे उनसे न जाने की गुजारिश कर रही थीं. इस पर एसपी ने मुस्कुराते हुए उन्हें समझाया और कहा, “रोते नहीं बेटा, आता रहूंगा.” उन्होंने सभी को ढांढस बंधाते हुए अपनेपन का एहसास दिलाया.

अपने संबोधन में उन्होंने पूरी टीम के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि रामपुर में बिताया गया समय उनके जीवन का यादगार हिस्सा रहेगा. वहीं पुलिसकर्मियों ने भी उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वह सख्त होने के साथ-साथ हमेशा अपने स्टाफ के साथ खड़े रहते थे जिससे उनके प्रति गहरा सम्मान और जुड़ाव बना.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!