पेट्रोल 7.41 रूपए और डीजल 25…., इस पेट्रोलियम कंपनी ने बढ़ाए दाम
फाइल फोटो
पेट्रोल 7.41 रूपए और डीजल 25…., इस पेट्रोलियम कंपनी ने बढ़ाए दाम
अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं और अब इसका असर भारत में दिखने लगा है. बुधवार, 1 अप्रैल को निजी ईंधन खुदरा कंपनी – शेल इंडिया ने पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया. नए दाम बुधवार से लागू हो गए.
बेंगलुरु में शेल आउटलेट्स पर पेट्रोल अब ₹119.85 के रेट से मिलेगा. वही प्रीमियम पेट्रोल ₹129.85 के रेट से खरीदा जा सकेगा. पेट्रोल के दाम में ₹7.41 की बढ़ोतरी की गई है. वही डीजल के दाम में ₹25.01 की बढ़ोतरी हुई है.
इससे पहले 27 मार्च को नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा कर दिया था. इसके बाद महाराष्ट्र में पेट्रोल ₹108.82 और डीजल ₹93.09 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.
युद्ध के चलते वैश्विक तेल बाजारों में तनाव बढ़ा है और 28 फरवरी से ब्रेंट क्रूड में लगभग 60% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसका मुख्य कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में आपूर्ति बाधित होना है जिसे ईरान ने अमेरिका, इजरायल और उनके सहयोगी देशों के लिए बंद कर दिया है. इस ऊर्जा संकट का सीधा असर भारत में ईंधन की कीमतों पर पड़ रहा है.
Hindi Post Dot In
