आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

arrest 6 (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, BIG NEWS

 

आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि गढ़वी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन महीनों में 145 एफआईआर दर्ज कर 160 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है.

केजरीवाल ने एक्स पर द्वीट करते हुए लिखा- “आज हमारे राज्य अध्यक्ष इसुदान गढ़वी को गिरफ्तार कर लिया. अब गुजरात का एक-एक शख्स इनसे बदला लेगा.”

केजरीवाल ने द्वीट में गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा- “पिछले तीन महीनों में गुजरात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ 145 FIR हो चुकी हैं. 160 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को बीजेपी सरकार गिरफ़्तार कर चुकी है.” केजरीवाल का कहना है कि बीजेपी गुजरात में हार के डर से आम आदमी पार्टी से बुरी तरह से बौखलाई हुई है. और अब तानाशाही पर उतर आई है.

इसुदान गढ़वी (फाइल फोटो | आईएएनएस)

दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि बीजेपी सरकार 2027 में हार के डर से आप नेताओं पर झूठे केस कर रही है. वहीं, AAP नेता दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाया कि गढ़वी को थाने में गृह मंत्री हर्ष सांघवी के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया. इस घटना ने गुजरात में राजनीतिक तनाव और आम आदमी पार्टी बनाम बीजेपी टकराव को और गहरा कर दिया है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!