मिडिल-ईस्ट जंग में अब इस देश की एंट्री : इजरायल पर कर दी बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार

Ballistic Missiles

फोटो क्रेडिट : आईएएनएस

The Hindi Post

मिडिल-ईस्ट जंग में अब इस देश की एंट्री : इजरायल पर कर दी बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार

 

तेल अवीव | यमन के हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर मिसाइल हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि यह कार्रवाई लेबनान, ईरान और फिलिस्तीन में हो रहे हमलों और नागरिक मौतों के प्रतिशोध में की गई है. एक महीने से जारी इस भीषण युद्ध के दौरान हूतियों द्वारा किया गया यह पहला बड़ा हमला बताया जा रहा है.

हूतियों का दावा और इजरायल का पलटवार
हूती समूह के आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने दक्षिणी वेस्ट बैंक स्थित इजरायली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. समूह ने स्पष्ट किया है कि उनका अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक उन पर हमले बंद नहीं हो जाते. दूसरी ओर, इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने दावा किया है कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने यमन से दागी गई मिसाइल को सफलतापूर्वक बीच हवा में ही मार गिराया और किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है.

इराक और जॉर्डन के मोर्चों पर तनाव
युद्ध की आंच अब पड़ोसी देशों तक भी पहुंचती दिख रही है. ‘इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक’ नामक समूह ने जॉर्डन स्थित कई सामरिक ठिकानों पर हमले का दावा किया है. उनके निशाने पर किंग फैसल एयर बेस, किंग अब्दुल्ला एयर बेस और क्वीन आलिया एयरपोर्ट समेत कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने रहे. हालांकि, इन हमलों से हुए वास्तविक नुकसान की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

यह घटनाक्रम दर्शाते हैं कि इजरायल-ईरान संघर्ष अब केवल दो देशों तक सीमित न रहकर पूरे क्षेत्र में फैलता जा रहा है जिसमें यमन और इराक के सशस्त्र समूह भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

IANS/Hindi Post Dot In

 

हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली, आईडीएफ का दावा- सफलतापूर्वक किया नष्ट


The Hindi Post
error: Content is protected !!